{"_id":"8a178dbf70cbec6d9a1c178fd67f3848","slug":"indepedence-day-will-be-celebrated-at-nahan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में यहां मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में यहां मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सिरमौर जिले के नाहन में किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डा. धनी राम शांडिल भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल सोलन में, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर शिमला में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली बिलासपुर में, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया कुल्लू में और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा चम्बा में, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलंग में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा हमीरपुर में तथा प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओं में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।