{"_id":"6214fd8ca77e1562fc22867d","slug":"indane-company-s-new-facility-people-will-get-light-and-transparent-lpg-cylinder-that-will-not-be-blasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेन कंपनी की नई सुविधा: लोगों को मिलेगा ब्लास्ट नहीं होने वाला हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेन कंपनी की नई सुविधा: लोगों को मिलेगा ब्लास्ट नहीं होने वाला हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलिंडर
Tue, 22 Feb 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:34 PM IST
सार
आईओसी इंडेन कंपनी के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर गैस सिलिंडर मिलेंगे। दस किलो के इस गैस सिलिंडर के लिए लोगों को 658 रुपये खर्च करने होंगे। मैनेजर एलपीजी सेल्स शिमला आयुष गर्ग ने इस बात की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलिंडर लांच।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोगों को अब गैस एजेंसियों की ओर से हल्का और पारदर्शी घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। आईओसी इंडेन कंपनी के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर गैस सिलिंडर मिलेंगे। दस किलो के इस गैस सिलिंडर के लिए लोगों को 658 रुपये खर्च करने होंगे। मैनेजर एलपीजी सेल्स शिमला आयुष गर्ग ने इस बात की पुष्टि की हैं। आईओसी और खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को खलीनी में इस गैस सिलिंडर को लांच किया गया।
विज्ञापन
विभाग का दावा है कि ये गैस सिलिंडर जलने पर ब्लास्ट नहीं होगा, बल्कि आग लगने पर पिघल जाएगा। इससे जहां जान का खतरा कम होगा। सिलिंडर पूरी तरह से पारदर्शी होगा। गैस सिलिंडर कितना उपयोग किया गया है, इसकी जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा ये गैस सिलिंडर लाल गैस सिलिंडर के मुकाबले बहुत हल्का होगा। सिलिंडर के खाली होने के बाद इसका वजन 6.3 किलोग्राम होगा। इस गैस सिलिंडर की सिक्योरिटी लोगों को 3350 रुपये चुकानी होगी।
विज्ञापन