फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

धर्मशाला में हर हाल में जीत चाहेगी टीम इंडिया

Mon, 13 Oct 2014 09:01 AM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

हुदहुद तूफान की वजह से भारत-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को खेला जाने वाला तीसरे वन डे रद्द हो गया है। इससे अब धर्मशाला में होने वाला मुकाबला महत्वपूर्ण हो गया है। अभी तक सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया धर्मशाला में हर हाल में जीत चाहेगी।

विज्ञापन


विशाखापट्टनम का तीसरा वन डे रद्द होने से अब धर्मशाला और ईडन गार्डन में होने वाले दो ही वन डे मैच बचे हैं। यदि भारतीय टीम 17 अक्तूबर को धर्मशाला में हार जाती है तो सीरीज जीतने का सपना धूमिल हो जाएगा। जो टीम धर्मशाला में हारेगी, उस पर ईडन गार्डन में होने वाले पांचवें वन डे में सीरीज को ड्रा करने का दबाव रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों टीमों के लिए दोनों मैच अहम हो गए हैं। अगर टीम इंडिया धर्मशाला का वन ड्रे जीत गई तो ईडन गार्डन में जीत के लिए उसका पलड़ा भारी होगा, जबकि वेस्टइंडीज पर मानसिक दबाव बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं चखा जीत का स्वाद

IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

टीम इंडिया ने धर्मशाला में अभी जीत का स्वाद नहीं चखा है। 27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला मैदान पर इंग्लैंड-भारत के बीच खेले गए मैच में भारत को करारी हार मिली थी। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 49.4 ओवर में 226 रन पर ढेर कर दिया था। मैच में भारतीय बल्लेबाजी की इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमर तोड़ दी थी। एक भी भारतीय बल्लेबाज अर्द्धशतक नहीं जमा पाया था। गंभीर 24, रोहित शर्मा 04, कोहली 0, युवराज 0, रैना 83, धोनी 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में इस बार भारतीय टीम से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है।  

भारतीय बल्लेबाजों से सेंचुरी की उम्मीद
वन डे सीरीज के अभी तक हुए दो मैचों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने सेंचुरी नहीं लगाई है, जबकि वेस्टइंडीज के मार्लेन सैमयुल्स शतक लगा चुके हैं। अभी तक दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाज लय में नहीं दिखे। ऐसे में धर्मशाला में होने वाले मैच में भारतीय बल्लेबाजों से जलवा दिखाने की क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है। वहीं, भारतीय टीम को धर्मशाला में हार का मिथक भी तोड़ना होगा।

250 रुपये की टिकटें आज से मिलेंगी

IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वन डे मैच के लिए काउंटर पर टिकटें सोमवार से मिलना शुरू होंगी। क्याजूंगा कंपनी 13 अक्तूबर को एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहला काउंटर लगाएगी। एचपीसीए स्टेडियम के काउंटर पर 250 रुपये के टिकट सुबह 10 बजे से मिलना शुरू होंगे। दर्शकों को काउंटर पर टिकट शाम तक मिलेंगे। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम में लगे काउंटर पर टिकटें सोमवार से मिलना शुरू हो जाएंगी।

बाहर से खाद्य पदार्थ नहीं ला पाएंगे दर्शक
धर्मशाला। वन डे मैच में दर्शक बाहर से खरीदे गए खाद्य पदार्थ स्टेडियम के भीतर नहीं ले जा पाएंगे। दर्शकों को खाने-पीने का सामान स्टेडियम के अंदर लगे स्टालों में ही खरीदना होगा। क्रिकेट स्टेडियमों में ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है। वहीं, दर्शकों को 10 हजार और साढ़े छह हजार रुपये वाली टिकट में खाना-पीना मुफ्त मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed