फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

IND VS WI: ओवरचार्जिंग की तो खैर नहीं

Sat, 11 Oct 2014 11:07 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान खाद्य सामग्री पर ओवरचार्जिंग करने पर स्टाल लगाने वाले का चालान काटा जाएगा। ओवरचार्जिंग करने वाले स्टाल संचालक पर एचपीसीए क्रिमिनल केस भी दर्ज करवाएगी।

विज्ञापन


एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि स्टेडियम के अंदर स्टाल संचालकों की ओर से खाद्य पदार्थों पर ओवरचार्जिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर क्रिमिनल केस दर्ज करवाया जाएगा। अगर कोई स्टाल संचालक स्टेडियम के भीतर खाद्य पदार्थों के दाम एमआरपी से ज्यादा वसूलेगा तो दर्शक इसकी शिकायत एचपीसीए दफ्तर में दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

कड़े पुलिस पहरे में होगा वन डे मैच

IND VS WI one day cricket match in dharamsala stadium.

शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। क्रिकेट मैच के दौरान खाद्य पदार्थ दर्शकों को स्टेडियम के भीतर ही खरीदने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार स्टालों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें आती हैं। इस पर एचपीसीए ने सख्त रवैया अपनाया है। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर एचपीसीए भी अपने स्तर पर नजर रखेगा।

प्रदेश पुलिस 15 अक्तूबर को स्टेडियम में अपने जवान तैनात करेगी। 16 अक्तूबर को रिहर्सल रहेगी। इसके बाद शाम को पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम को अपने सुपुर्द ले लेगी। सुरक्षा के मद्देजनर कड़ी जांच के बाद पुलिस 17 अक्तूबर सुबह स्टेडियम को एचपीसीए के सुपुर्द कर देगी। इसके बाद पुलिस स्टेडियम से बाहर सुरक्षा घेरा बनाएगी। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed