{"_id":"b226da227c3feea633363d5a2e7ebe42","slug":"ind-vs-wi-one-day-cricket-match-in-dharamsala-stadium-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला की यादें लेकर लौटे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला की यादें लेकर लौटे खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Updated Sun, 19 Oct 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला की यादें लेकर भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रवाना हो गईं। शनिवार को दोनों टीमें गगल एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान से दिल्ली गईं। एयरपोर्ट से 11 बजे भारतीय टीम और पौने पांच बजे वेस्टइंडीज की टीम को लेकर चार्टर्ड फ्लाइट ने उड़ान भरी। गगल एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए। भारतीय टीम दो बसों में गगल एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी अपने मित्र की कार में 10 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। बिना सुरक्षा घेरे एयरपोर्ट पहुंचे धोनी से मिलने को प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने तक धोनी ने एयरपोर्ट पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ दिए। धोनी के एयरपोर्ट पहुंचने के 15 मिनट बाद खिलाड़ी पहुंचे। वहीं, करीब चार बजे वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी भी कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दिल्ली रवाना होे गए।
विज्ञापन
दोस्त की गाड़ी में खूब घूमे धोनी
सात वर्ष पहले दिल्ली में एक दोस्त के घर भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी से मिले लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप थापा की दोस्ती आज भी बरकरार है। इसी का नतीजा है कि शनिवार को धोनी ने अनूप थापा की गाड़ी में सफर किया। सुबह साढ़े आठ बजे अनूप ने द होटल पवेलियन पहुंचकर धोनी को रिसीव किया। इसके बाद धोनी उनकी गाड़ी में धर्मशाला कैंट में जवानों से मिलने गए। केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला के छात्रों से भी मिले।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप थापा के दोस्त के घर मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। वर्तमान में अनूप थापा लेह में भारतीय सेना में सेवारत हैं। धर्मशाला में शुक्रवार को हुए भारत और वेस्टइंडीज के एकदिवसीय मैच को देखने के लिए अनूप थापा विशेष छुट्टी लेकर आए हैं। शनिवार को धोनी ने उनकी कार में सफर किया। वह एयरपोर्ट भी भारतीय टीम से 15 मिनट पूर्व अनूप की कार में पहुंच गए थे।
केवी धर्मशाला में ताजा की स्कूल की यादें
केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला में बच्चों के चेहरे शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे उस समय खिल गए, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्कूल परिसर में देखा। शुक्रवार को वेस्टइंडीज के साथ अंतरराष्ट्रीय मैच की थकान मिटाने और स्कूल की यादें ताजा करने के लिए धोनी शनिवार को स्कूल में पहुंचे। बच्चों ने धोनी के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ लिए। धोनी ने स्कूल परिसर में एक सादे समारोह में बच्चों के साथ अपनी भावनाएं भी साझा कीं। इस दौरान वह आर्मी के जवानों से भी मिले।