{"_id":"20cf49b2fc06b43ec05b5804e1f621dc","slug":"ind-vs-wi-one-day-cricket-match-in-dharamsala-stadium-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को धर्मशाला पहुंचेंगी क्रिकेट टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को धर्मशाला पहुंचेंगी क्रिकेट टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 12 Oct 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट सीरीज के 17 अक्तूबर को धर्मशाला में प्रस्तावित एक दिवसीय मैच को लेकर 15 अक्तूबर को देर सायं दोनों देशों की टीमों की धर्मशाला पहुंचने की पूरी संभावना है। विशाखापटनम में होने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच के बाद दोनों टीमें विशेष उड़ान से गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
विज्ञापन
इसके बाद बस से वाया शीला दोनों टीमें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कंडी स्थित द होटल पवेलियन में जाएंगी। खिलाड़ियों की मेहमानबाजी को द होटल पवेलियन को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। एचपीसीए ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
इसमें गगल एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें धर्मशाला लाया जाएगा। गगल से धर्मशाला पूरे रास्ते में खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के स्वागत और मेहमानबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी 15 अक्तूबर शाम को धर्मशाला पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन