IND vs SA: जंगल में बस खड़ी कर ये क्या करने लगा चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। टीम इंडिया को एचपीसीए के होटल द पवेलियन में 12 बजकर पांच मिनट पर छोड़ने आई बस के चालक आधे घंटे बाद ही कंडी के जंगलों में बस को खड़ा कर नूडल्स बनाने लगे।
टीम इंडिया के आवागमन को लगाई बस को बिना सुरक्षा के कंडी के जंगलों में खड़ा करना और चालकों-परिचालकों को खाना बनाते देख हर कोई स्तब्ध था। धर्मशाला में चार दिन तक टीम इंडिया के सारथी बनकर रहने वाले बस चालकों और परिचालकों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके लिए खाने-पीने की अभी व्यवस्था नहीं हुई है। थोड़ा समय मिला है, इसलिए वे यहां खाना बनाने लग गए।
पुलिस अधिकारियों के रहने की व्यवस्था भी नहीं
धर्मशाला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खिलाड़ियों को लाने-ले जाने के लिए दिल्ली की प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी से करार किया जाता है। टीम के आवागमन की पूरी व्यवस्था यह कंपनी करती है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए लगी बस का बीच जंगल में खड़ा कर देना कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं, द पवेलियन में खिलाड़ियों की सिक्योरिटी के लिए लगे पुलिस अधिकारियों के रहने की व्यवस्था भी सोमवार तक नहीं हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने उनके ठहरने की बात जब द पवेलियन प्रबंधन के समक्ष रखी तो उन्हें फिटनेस सेंटर में रुकने को कहा गया। वहां ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था न होने पर पुलिस अधिकारियों ने वहां ठहरने से मना कर दिया।