फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ind Vs Nz Lowest Ticket Will Be Sold At A Price Of Rs 750, HPCA open Five more Ticket Counters

Ind vs Nz: यहां मिल रही हैं मैच की सस्ती टिकटें, जल्दी कीजिए

Fri, 14 Oct 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 14 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Ind Vs Nz Lowest Ticket Will Be Sold At A Price Of Rs 750, HPCA open Five more Ticket Counters

दर्शकों की सुविधा के लिए एचपीसीए ने टिकटों की बिक्री को 5 और टिकट काउंटर खोल दिए हैं। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि पालमपुर में केसीसी बैंक, सिंडीकेट बैंक और क्रेजी पीक, टूर द इंडिया, माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट रोड, मेन स्कवायर

विज्ञापन


मैकलोडगंज, एयरटेल ऑफिस नजदीक डीएवी कॉलेज कांगड़ा, गोपाल रेस्टोरेंट रैत और एनआईआईटी धर्मशाला में टिकट काउंटर खोले गए हैं। संजय शर्मा ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए इन सभी टिकट काउंटरों पर टिकटें उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन

सबसे सस्ती टिकट इस बार 750 में

Ind Vs Nz Lowest Ticket Will Be Sold At A Price Of Rs 750, HPCA open Five more Ticket Counters

उन्होंने कहा कि टिकट काउंटर ज्यादा इसलिए खोले गए हैं ताकि दर्शकों को कोई असुविधा न हो। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर को होने वाले वन डे मैच को देखने के लिए सस्ती टिकट का इंतजार खत्म हो गया है।

दर्शकों को सस्ती टिकट एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम के काउंटर पर 15 अक्तूबर से मिलेंगी। सबसे सस्ती टिकट इस बार 750 रुपये में मिलेगी।

स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे बोतल बंद पानी

Ind Vs Nz Lowest Ticket Will Be Sold At A Price Of Rs 750, HPCA open Five more Ticket Counters

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 16 अक्तूबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच में इस बार पानी की बोतल ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इससे पहले हुए मैचों में लोग बोतल बंद पानी ले जाते थे। उड़ी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करते हुए पानी की बोतल पर भी क्रिकेट स्टेडियम में प्रतिबंध लगाया गया है। प्यास बुझाने के लिए दर्शकों को स्टेडियम के अंदर से ही बोतल बंद पानी खरीदना होगा। 

दर्शक स्टेडियम में किसी भी प्रकार का काला कपड़ा नहीं ले जा सकेेंगे। काले कपड़े पर बैन इसलिए लगाया गया है, ताकि प्रतिरोधस्वरूप मैच के दौरान दूसरे देशों के खिलाड़ियों को काले झंडे न दिखाए जा सकें। इसके अलावा बैग, छड़ी, मेटल स्टिक ,

 

हथियार, लोहे के टूल्स, खाना, कोल्ड ड्रिंस और सिक्के भी दर्शक स्टेडियम के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के भीतर बोतल, सिक्के, काला कपड़ा बैग, छड़ी, हथियार आदि सामान पर प्रतिबंद रहेगा।

 

ब्लैक में टिकटें बेचने वालों पर रहेगी नजर      
मैच से पहले और मैच के दिन बिकने वाली मैच की टिकटों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस बार लगभग 100 से ज्यादा पुलिस जवान सादे कपड़ों में ड्यूटी देंगे जो ब्लैक में टिकटें बेचने वालों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed