IND vs ENG: अश्विन-कुलदीप के आगे इंग्लैंड की टीम ने टेके घुटने, फिरकी का खूब चला जादू
ठंडी फिजाओं के बीच धर्मशाला स्टेडियम में फिरकी गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया। भारतीय स्पिनरों की फिरकी के आगे इंग्लैंड की टीम ढेर हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलाधार पहाड़ियों की ठंडी फिजाओं के बीच धर्मशाला स्टेडियम में फिरकी गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया। भारतीय स्पिनरों की फिरकी के आगे इंग्लैंड की टीम ढेर हो गई। भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड का टॉप से लेकर लोअर ऑर्डर बेबस दिखा। मैच के दौरान खेली तीन पारियों में 30 खिलाड़ी आउट हुए। इसमें 25 खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाने वाले स्पिन गेंदबाज थे। भारतीय की ओर से आर अश्विन, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में 18 विकेट चटकाए। भारत की आरे से अश्विन और कुलदीप, जबकि इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने पांच-पांच विकेट लिए। तेज गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते रहे।
धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 मार्च से शुरू हुआ। यह मैच स्पिन गेंदबाजों की बदौलत ढाई दिन में समाप्त हो गया। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। इसे स्पिन गेंदबाजों ने मिथक साबित कर दिया है। धर्मशाला में टॉस जीत कर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड ने कुलदीप यादव और अश्विन के आगे घुटने टेक दिए थे। पहली पारी में कुलदीप यादव ने पांच, अश्विन ने चार और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। उधर भारत की पहली पारी में इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने पांच विकेट लिए। दूसरे स्पिनर टॉम हार्टले को दो विकेट मिले। तेज गेंदबाज जिम्मी एंडरसन को दो और बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला। इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में आर अश्विन ने पांच, कुलदीप यादव ने दो और रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह दो विकेट ले पाए।