फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Increased wages pension with effect from today

माया ही माया! बढ़ी हुई दिहाड़ी-पेंशन आज से लागू

Tue, 01 Apr 2014 11:51 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 01 Apr 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Increased wages pension with effect from today

हिमाचल में पहली अप्रैल से राज्य की सरकार की कई बजट घोषणाएं लागू हो रही हैं। मंगलवार से राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन 500 से बढ़कर 550 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन


80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग बिना आय सीमा के पेंशन को पात्र हो जाएंगे। दैनिक वेतन भोगियों की दिहाड़ी भी पहली अप्रैल से 150 के बजाय 170 रुपये हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा जलवाहकों का मानदेय भी 1300 से 1500 रुपये हो जाएगा। पुलिस जवानों का राशन भत्ता और होमगार्डों एवं आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय भी बजट घोषणा के अनुसार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवरों के हमले में मौत या घायल होने पर मुआवजा राशि अब बढ़ी हुई होगी।

युवा मंडलों की वार्षिक ग्रांट अब 18 हजार

Increased wages pension with effect from today

मानवीय क्षति पर मुआवजा अब 1 लाख से बढ़कर 1.5 लाख रुपये हो गया है। ग्राम पंचायतों के चौकीदारों को मानदेय 1650 के बजाय अब 1850 रुपये मिलेगा। पंचायती राज प्रतिनिधियों का मानदेय भी पहली अप्रैल से बढ़ गया है।

जिला परिषद अध्यक्ष को अब 5000 से 6500 रुपये, बीडीसी अध्यक्ष को 2500 से 3500 रुपये और पंचायत प्रधान को 1800 से बढ़कर 2100 रुपये होगा।

युवा मंडलों की वार्षिक ग्रांट अब 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार हो गई है। वित्त विभाग के अफसर कहते हैं कि बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेना जरूरी नहीं है।

सरकारी खजाने के लिए सबसे मुश्किल साल

Increased wages pension with effect from today

हिमाचल में वित्त वर्ष 2014-15 सरकारी खजाने के लिए सबसे मुश्किल साल होगा। यह 13वें वित्तायोग का अंतिम साल है और अगले साल से 14वें वित्तायोग की सिफारिशें लागू होनी हैं।

इस साल राजस्व घाटा 3262 करोड़ है, जबकि राजस्व घाटा अनुदान केवल 406 करोड़ रुपये केंद्र सरकार दे रही है। बजट में राजकोषीय घाटा भी 5354 करोड़ है।

जबकि इस साल केवल 2786 करोड़ लोन ही राज्य ले सकेगा। आय और खर्चे में ये अंतर कैसे पूरा होगा? इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed