फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Increase in remuneration for ASHA workers notification released

Himachal: आशा वर्करों को अब 4700 की जगह मिलेगा 5200 रुपये मासिक वेतन

Mon, 08 May 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 May 2023 10:41 AM IST
सार

आशा कार्यकर्ताओं को वेतन के रूप में 5200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है।

विज्ञापन
Increase in remuneration for ASHA workers notification released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताओं को 4700 की जगह 5200 रुपये वेतन देने को लेकर अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब आशा कार्यकर्ताओं को वेतन के रूप में 5200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, प्रदेश सहायक नियंत्रक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी से संबंधित अधिसूचना विभाग को मिल चुकी है। इसको लेकर अब आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed