Income Tax Raid: पांवटा साहिब में प्रतिष्ठित दवा इकाइयों पर आयकर विभाग के छापे
पांवटा साहिब की किशनपुरा स्थित मुख्य दोनों इकाइयों के साथ सहयोगी कंपनियों के भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह से संयुक्त रूप से कंपनी की इकाइयों में एक साथ छापामारी से हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रतिष्ठित दवा इकाई में आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापा मारा। पांवटा साहिब की किशनपुरा स्थित मुख्य दोनों इकाइयों के साथ सहयोगी कंपनियों के भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह से संयुक्त रूप से कंपनी की इकाइयों में एक साथ छापामारी से हड़कंप मच गया। सुबह नई शिफ्ट वाले तथा रात्रि शिफ्ट में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी भीतर या बाहर नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि देश की टॉप-4 कंपनियों में शामिल इस दवा इकाई समूह की देशभर में स्थित इकाइयों में एक साथ छापा मारा गया। गत मंगलवार को ही इसी कंपनी के शेयर बाजारों में लांच-सूचीबद्ध हुआ था।
दो दिन बाद ही देशभर में कंपनी की इकाइयों में आयकर विभाग ने छापे मारने शुरू किए। पांवटा साहिब में इस दवा कंपनी की दो प्रमुख इकाइयां बद्रीपुर से किशनपुरा मार्ग पर स्थित हैं। तड़के से एक दर्जन से अधिक वाहनों में पांवटा की प्रमुख दोनों इकाइयों और कुछ सहायक इकाइयों में पहुंचकर इनके परिसरों में आयकर विभाग टीमों ने छापा मारा। खबर लिखे जाने तक कंपनी परिसरों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच का कार्य जारी था। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि छापामारी के लिए पहुंची टीम ने कोई स्थानीय पुलिस जवान नहीं मांगे हैं।