फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Income Tax Raid at Hamirpur Gold businessman House.

सोना कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे, जांच में कई खुलासे

Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Raid at Hamirpur Gold businessman House.

हिमाचल के हमीरपुर जिला के एक गोल्ड कारोबारी के ठिकानों पर चंडीगढ़ और हिमाचल आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। बुधवार शाम पांच बजे चंडीगढ़ से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने हमीरपुर स्थित आयकर विभाग के अफसरों को साथ लेकर कारोबारी के घर, रिफाइनरी समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


टीम ने कारोबार से जुड़ी तमाम फाइलें और नया-पुराना रिकॉर्ड खंगाला है। देर रात टीम रिकॉर्ड की जांच करती रही। बता दें कि उक्त कारोबारी विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि उक्त कारोबारी करीब आधा दर्जन देशों से सोने का आयात करता है।
विज्ञापन


इसके बाद अपनी रिफाइनरी में तैयार सोने को हिमाचल समेत अन्य राज्यों में बैठे कारोबारियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को मोहाली एयरपोर्ट के समीप पुलिस के नाके में तलाशी अभियान के दौरान हमीरपुर नंबर की गाड़ी से 160 किलो सोना बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने सोना और गाड़ी को जब्त कर उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। उधर, आयकर विभाग के अधिकारी सुरेश कठियाल ने बताया कि सोना कारोबारी के ठिकानों पर पहुंच कर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

क्या कहना है कारोबारी का
गोल्ड रिफाइनरी के मालिक प्रभात चौधरी ने कहा कि मैं वर्षों से सोने का कारोबार कर रहा हूं। नादौन में हमारी रिफानरी है, जहां सोने को तैयार कर बंगलूरू समेत अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है।


एयरपोर्ट से आते समय पंजाब पुलिस ने सोने को कब्जे में लिया है, लेकिन हमने सारे रिकॉर्ड और बिल पेश कर दिए हैं। समय-समय पर आयकर रिटर्न भरी जाती है, कुछ भी गैरकानूनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed