फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Income tax department raids a private hotel in Kandaghat

Himachal: कंडाघाट के निजी होटल, पांवटा की नामी दवा कंपनी में आयकर विभाग ने मारा छापा

Tue, 11 Apr 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 07:34 PM IST
सार

 कंडाघाट से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक निजी होटल में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। वहीं,  पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र की दवा कंपनी में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। 

विज्ञापन
Income tax department raids a private hotel in Kandaghat
आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक निजी होटल में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह 7:00 बजे अचानक केंद्रीय आयकर विभाग की टीम होटल में पहुंची। टीम के पहुंचते ही होटल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने होटल में तैनात सभी अधिकारियों और अन्य स्टाफ के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इस दौरान बाहर से किसी को भी होटल में आने की अनुमति नहीं दी गई। यह छापामारी शाम करीब 5:00 बजे तक चलती रही। टीम करीब 10 गाड़ियों में होटल पहुंची थी। हालांकि, स्टाफ के कर्मचारियों को होटल परिसर में आने जाने की अनुमति दी गई थी। उल्लेखनीय है कि इस होटल को खुले अभी कुछ समय ही हुआ है। कंडाघाट के अलावा इसकी कई अन्य शाखाएं भी हैं। मंगलवार को पांवटा में एक फार्मा ब्रांच और करनाल में एक बैंकेट हॉल में भी आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। छापा मारने के बाद टीम पूरा रिकॉर्ड कब्जे में लेकर गई है।

विज्ञापन


पांवटा के गोंदपुर में नामी दवा कंपनी की तीन इकाइयों में मारा छापा
 पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र की दवा कंपनी में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। कंपनी की पांवटा क्षेत्र में स्थित तीनों इकाइयों का रिकॉर्ड खंगाला गया है। देर शाम तक टीम दस्तावेज खंगालती रही। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान कंपनी परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान नंबरों की करीब आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ों में दर्जनों अधिकारी व सुरक्षा कर्मी पांवटा के गोंदपुर क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने नामी दवा कंपनी में दबिश देकर रिकाॅर्ड खंगालने शुरू किए। बताया जा रहा है कि इस कंपनी की तीन इकाइयां गोंदपुर के आसपास हैं। इस बार आयकर विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस का भी सहयोग नहीं लिया। टीम सुरक्षा कर्मियों को साथ ही लेकर पहुंची थी। वहीं, सुबह शिफ्ट बदलने के लिए दूसरे कामगार पहुंचे थे लेकिन किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed