{"_id":"61a23a61602cf1301f384591","slug":"income-tax-department-raid-in-tv-channel-office-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पंजाब के एक टीवी चैनल के कार्यालय पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पंजाब के एक टीवी चैनल के कार्यालय पर आयकर का छापा
Sat, 27 Nov 2021 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:33 PM IST
सार
दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों ने कई कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अकाउंट संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी अधिकारियों ने वेतन व अन्य जानकारियां मांगीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला में स्थित पंजाब के एक दिग्गज नेता के टीवी चैनल के कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। शुक्रवार सुबह शुरू हुई छापे की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय से न तो बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों ने कई कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अकाउंट संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी अधिकारियों ने वेतन व अन्य जानकारियां मांगीं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पंजाब के नेता के इस चैनल के पंजाब में स्थित कार्यालयों पर भी इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी थी। इस दौरान वहां से भी दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त किया गया है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस चैनल पर हुई कार्रवाई को पंजाब के सियासी घमासान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन