Solan News: झाड़माजरी की फार्मा कंपनी में चौथे दिन भी जारी रही आयकर की दबिश
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश जारी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में शनिवार को चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। चार दिन से कंपनी बंद है। चौथे दिन दोपहर 3:00 बजे के बाद ट्रांसफार्मर सही होने पर कंपनी में बिजली सुचारु हुई। बताया जा रहा है कि इस फार्मा कंपनी ने आगे जिस कंपनी को अपनी सप्लाई भेजी वहां पर टैक्स को लेकर कोई भारी हेराफेरी है, लेकिन अभी तक कंपनी में इस तरह का कोई सुबूत नहीं मिला है। इससे जांच लगातार जारी है। कंपनी के संचालक को एक दिन जांच में रखा गया। उसके बाद उसके घर पर ही उसे नजरबंद किया हुआ है।
शनिवार को भी कंपनी से किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं आने दिया गया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद हैं। चार दिन से प्लांट बंद है और दवा उत्पादन नहीं हुआ है। शुरू के दो दिनों में दो गाड़ियों में आए अधिकारी जांच कर रहे थे। लेकिन अब दो दिन से एक ही गाड़ी कंपनी के बाहर खड़ी है। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि चार दिन से पुलिस कर्मचारियों को कंपनी के बाहर तैनात किया गया है।