फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   income tax department eye on gold buyers

ज्वेलर्स के बाद अब इन पर है इनकम टैक्स विभाग की नजर

Fri, 24 Feb 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Feb 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
income tax department eye on gold buyers

शिमला के तीन नामचीन ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापामारी के बाद अब इनकम टैक्स विभाग की नजर उनके ग्राहकों पर है। ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापामारी के दौरान कितनी संपत्ति और नकदी बरामद हुई है, इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो आईटी टीम को नोटबंदी के दौरान हुई आभूषणों की भारी खरीद से जुड़े काफी दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


इन्हें विभाग ने कब्जे में ले लिया है। सभी ज्वेलर्स की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विभाग नोटबंदी के दौरान हुई आभूषणों की खरीदारी, रसीदों और बैंक खातों में जमा रकम का मिलान करने की तैयारी में है। ऐसा होने पर ज्वेलर्स की कर चोरी के साथ नोटबंदी के दौरान हुए संभावित नोट बदलाव की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तीनों ज्वेलर्स ने नोटबंदी के दौरान बड़ी मात्रा में आभूषणों की बिक्री दिखाते हुए 500-1000 के नोट जमा किए थे। चूंकि, बैंक खातों में जमा होने वाली हर रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग से साझा कर रहे थे, इसलिए शुरू से इनकम टैक्स विभाग तीनों ज्वेलर्स पर नजर रखे हुए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी ज्वेलर्स हैं रडार पर
विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन ज्वेलर्स विभाग के रडार पर हैं। विभाग इनकी पिछले सालों की बिक्री और नोटबंदी के दौरान हुई आभूषणों की खरीद फरोख्त की पड़ताल कर रहा है। इसमें बैंक खातों के अलावा इनकम टैक्स रिटर्न और विभिन्न तरह के कर की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed