Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inauguration of ultra modern Panchayat Ghar in Ghandal

Shimla News: घंडल में अत्याधुनिक पंचायत घर का लोकार्पण

Mon, 08 Sep 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of ultra modern Panchayat Ghar in Ghandal
अनिरुद्ध और विक्रमादित्य सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

अनिरुद्ध ने ओगली और घरियाणा पंचायत को दिए 10-10 लाख
लोक निर्माण मंत्री ने सुनीं समस्याएं, पंचायतों को आय बढ़ाने के विकल्प तैयार करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घंडल में अत्याधुनिक पंचायत घर का ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत घर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
यह दो मंजिला पंचायत घर है। ग्राउंड फ्लोर में प्रतीक्षालय, पंचायत सचिव रूम, तकनीकी सहायक रूम, मनरेगा सहायक रूम, पंचायत मासिक बैठक हॉल, कॉमन सर्विस सेंटर रूम और दो शौचालयों की सुविधा है। दूसरी मंजिल पर ग्राम सभा हॉल, लाइब्रेरी और शौचालय है। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिरुद्ध ने बताया कि शिमला ग्रामीण में इस तरह के 9 नए पंचायत घर बनाए जा रहे हैं। इन पर 14.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें से 7 का लोकार्पण पंचायत चुनावों से पहले किया जाएगा। उन्होंने ओगली और घरियाना पंचायतों के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। केंद्र सरकार की ओर से बजट में कटौती के बाद भी प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से जारी हैं।
पंचायतें आय के स्रोत विकसित करें : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घंडल में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के तहत 33 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 11 लाख के कार्य विभिन्न मतों के तहत पंचायत के अधिकार क्षेत्र में किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आपदा से भारी नुकसान हुआ, लेकिन विभाग की मशीनरी और कर्मचारी दिन-रात बाधित मार्गों को बहाल करने में लगे हुए हैं। सैकड़ों मार्गों को पुनः खोला जा चुका है।
विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, इसलिए हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पंचायतों से कहा कि वे अपनी आय बढ़ाने के लिए नए विकल्प तैयार करें और अपने स्तर पर नए फैसलों को लागू करके आय को सुदृढ़ करें।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव कविता कंवर, खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, जल शक्ति विभाग के कपिल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी राम कृष्ण शांडिल, प्रधान परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर और शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed