फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inauguration of kullu dussehra

कुल्लू दशहरे का आगाज, हिंदू-मुस्लिमों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ

Wed, 12 Oct 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 12 Oct 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of kullu dussehra

देव महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मंगलवार को भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ शुरू हो गया। श्रीराम चंद्र की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुई ऐतिहासिक रथ यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। हिंदू और मुस्लिमों ने एक साथ अधिष्ठाता देव रघुनाथ का रथ खींचा। सिख समुदाय के लोगों ने इत्र का छिड़काव कर माहौल को खुशनुमा  बना  दिया। 

विज्ञापन

Inauguration of kullu dussehra

रथ यात्रा के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। देव- मानस मिलन के प्रतीक इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ पर हजारों की तादाद में लोग ढालपुर मैदान पहुंचे। 90 देवी-देवता शामिल हुए यात्रा में। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़े हजारों लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

Inauguration of kullu dussehra

ढोल-नगाड़ों और देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव समेत कई देवताओं  के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे। रघुनाथ के रथ मैदान में पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। जयकारों से पूरा ढालपुर गूंज उठा। माता भुवनेश्वरी का संकेत मिलते ही रथ यात्रा शुरू हुई। 

विज्ञापन

Inauguration of kullu dussehra

रथ यात्रा के साथ ही भगवान रघुनाथ और दशहरा में पहुंचे देवी देवता ढालपुर स्थित अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं। दशहरा उत्सव में इस बार करीब 300 देवता पहुंचे हैं। इससे पूर्व दोपहर बाद राज परिवार की दादी माता हिड़िंबा के रथ मैदान पहुंचते ही भगवान रघुनाथ के रथ के सभी पर्दे हटा दिए गए।

Inauguration of kullu dussehra

खुशमिजाज मौसम, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर देव रथों के साथ चल रहे हजारों देवलु। राज भेशभूषा में राज परिवार के लोग। रथ पर सवार भगवान रघुनाथ। रघुनाथ जी के रथ को खींच रहे सैंकड़ों लोग। रथ के साथ व पीछे चल रहे देवी-देवता। ऐसा ही देव आस्था का नजारा देवभूमि कुल्लू में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आगाज पर निकली रथ यात्रा में दिखा।

Inauguration of kullu dussehra

दशहरा उत्सव में करीब तीन सौ देवी-देवता पहुंच गए हैं। दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य पर देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं का महाकुंभ शुरू हो गया। दशहरा उत्सव का आगाज भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा से हुआ। रथ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देव समागम के प्रति अटूट आस्था के चलते देश-विदेश से लोग रथ खींचने के लिए पहुंचे। रथ को खींचने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दशहरा उत्सव में पहुंचे देवी देवताओं ने कुल्लू को देवमयी कर दिया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं को अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की शोभा यात्रा का इंतजार रहा। 

Inauguration of kullu dussehra

सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद करीब ढ़ाई बजे भगवान रघुनाथ अपने मंदिर से पालकी में सवार होकर कर रथ ग्राउंड के लिए रवाना हुए। रास्ते में उनका भव्य स्वागत लोगों द्वारा किया गया। वहीं पहले से ही हजारों लोग और सैकड़ों देवी देवता ढालपुर में अधिष्ठा की राह देख रहे थे। करीब चार बजे अधिष्ठाता रथ ग्राउंड में प्रवेश हुए। जहां पहले से ही हजारों लोग अधिष्ठाता की राहत देख रहे थे। अधिष्ठा के ग्राउंड में पहुंचते ही पूरा ग्राउंड जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। रघुनाथ को पालकी से उतार कर रथ में बैठाया गया। इसी दौरान राज परिवार की दादी कही जाने वाली देवी हिडिंबा करीब करीब सवा चार बजे ग्राउंड में पहुंची। 

Inauguration of kullu dussehra

देवी जैसे ही अधिष्ठाता के रथ के पास पहुंची रथ के सभी पर्दे हटा दिए गए। इससे पहले देव धूमल नाग पूरी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए रहे। सभी तैयारियां पूरी थी। बस अब इंतजार था पहाड़ी पर बैठी देवी भुवनेश्वरी के संकेत का। करीब साढ़े चार बजे पहाड़ी से देवी का संकेत मिलते ही अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की शोभा यात्रा जय श्री राम के जयकारों के साथ शुरू हुई। देर शाम को भगवान रघुनाथ अपने अस्थायी शिविर में पहुंचे। इसके बाद शोभा यात्रा में शामिल देवी देवता भी अपने अस्थायी शिविरों के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed