फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inactive officials will be removed from Himachal Kisan Congress, decision taken in the meeting

Himachal News: हिमाचल किसान कांग्रेस से बाहर किए जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारी, बैठक में लिया फैसला

Mon, 02 Oct 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

पहले किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में हिमाचल किसान के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Inactive officials will be removed from Himachal Kisan Congress, decision taken in the meeting
संदीप कांत बने जिला शिमला के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल किसान कांग्रेस से निष्क्रिय पदाधिकारी बाहर किए जाएंगे। गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय शिमला में हिमाचल किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने की। पहले किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में हिमाचल किसान के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। यह तय हुआ कि हिमाचल किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी को पुनर्गठित किया जाएगा, जो पदाधिकारी निष्क्रिय या कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं, उन्हें पदमुक्त किया जायेगा। प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक 7 नवंबर को होगी। इसके अलावा बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया गया।

विज्ञापन


किसान कांग्रेस ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर खेड़ा की रिहाई नहीं हुई तो किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने कहा कि ये गिरफ्तारी पंजाब की आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की है। खेड़ा किसानों के नेता है। उन्होंने किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है। बैठक में प्रदेश महासचिव बीएस चौहान, दीक्षित जोगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, राम किशन राणा, रमेश गुलेरिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रॉबर्ट रॉय, सचिव सुनील ठाकुर, अनूप शर्मा, अनिल शर्मा, व संदीप शामिल रहें।
विज्ञापन


संदीप कांत बने जिला शिमला के अध्यक्ष
किसान कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने संदीप कांत शर्मा को जिला शिमला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा जिला शिमला के गांव बसमोल के रहने वाले हैं। उन्हें नियुक्ति पत्र सोमवार को जारी किया गया।--
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed