फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In the rest house built for 3.30 crores the door was put upside down, the Public Works Minister started the cl

Chamba: 3.30 करोड़ के बनाए विश्रामगृह में उलटा ही लगा दिया दरवाजा, लोक निर्माण मंत्री ने लगाई अफसरों की क्लास

Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भलेई (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भलेई (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM IST
सार

चंबा जिले के भलेई में 3.30 करोड़ की लागत से निर्मित भव्य विश्राम गृह के कमरा नंबर 301 का दरवाजा ही उलटा लगा दिया गया है। लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकार्पण के दौरान विभागीय लापरवाही को पकड़ कर अधिकारियों की क्लास लगाई। 

विज्ञापन
In the rest house built for 3.30 crores the door was put upside down, the Public Works Minister started the cl
विश्रामगृह में उलटा ही लगा दिया दरवाजा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भलेई में 3.30 करोड़ की लागत से निर्मित भव्य विश्राम गृह के कमरा नंबर 301 का दरवाजा ही उलटा लगा दिया गया है। लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकार्पण के दौरान विभागीय लापरवाही को पकड़ कर अधिकारियों की क्लास लगाई। साथ ही इस दरवाजे को सही तरीके से लगाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। हैरानी की बात है कि लाखों रुपये व्यय कर बनाए गए विश्रामगृह के उलटे दरवाजे की तरफ किसी का भी ध्यान तक नहीं गया। ऐसे में अब विभागीय अधिकारी भी गलती मानते हुए यथाशीघ्र उलटे दरवाजे को सीधा करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

 

ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पावन नवरात्रों और वर्ष भर सैकड़ों की तादाद में देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। हैरानी की बात है कि लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए विश्रामगृह में कमरा नंबर 303 का दरवाजा ही उलटा लगा दिया गया। विश्राम गृह जनता को समर्पित करने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने शिलान्यास करने के बाद जब कमरों का निरीक्षण किया तो वे कमरा नंबर 301 का दरवाजा देखकर सन्न रह गए। कमरे का दरवाजा ही उलटा लगा मिला। मंत्री ने विभागीय उच्चाधिकारी को अपनी गलती को सुधारते हुए इसे सीधा करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed