सावधान : आधारकार्ड के नाम पर लुट रहे हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में आधार कार्ड का निशुल्क फार्म पांच रुपये में बिक रहा है। डीसी दफ्तर के परिसर में खुले आधार कार्ड काउंटर में फार्म खत्म हो चुके हैं।
काउंटर में तैनात कर्मचारी अब कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोगों को बाजार से फार्म लेने की सलाह दे रहे हैं। केंद्र सरकार की निशुल्क सेवा की धज्जियां उड़ाते हुए लोअर बाजार के कुछ कारोबारी भी आधार कार्ड को फोटोस्टेट कर पांच रुपये में बेच रहे हैं।
बाजार की आधा दर्जन दुकानों में आधार कार्ड बनवाने के लिए भरे जाने वाले फार्म को फोटोस्टेट कर बेचे जा रहे हैं। कई दिनों से एडीएम लॉ एंड आर्डर की शाखा से सटे आधार कार्ड काउंटर में फार्म नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड पंजीकरण के लिए शिमला के उपायुक्त आफिस के परिसर में काउंटर खोला है।
उधर लोगों को काउंटर से बाजार भेजा जा रहा। हालांकि आधार कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया सरकार ने निशुल्क रखी है। लेकिन फार्म खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। लोगों को हर रोज फार्म खरीदने के लिए बाजार का रास्ता दिखा दिया जाता है। लोगों को बाजार से पांच रुपये में फार्म मिल रहा है।
आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी राशि बैंक के खाते में लेने के लिए आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक करना दोबारा अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने से छूट चुके लोग कार्ड बनवाने की लिए भारी संख्या में रोजाना काउंटरों पर पहुंच रहे हैं। शिमला में रोजाना 15 से 20 लोग कार्ड बनवा रहे हैं।
आईटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल सेमवाल ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से ही उन्हें यह जानकारी मिली है। मामले की जांच की जाएगी। आधार कार्ड बनाने की योजना निशुल्क है। बाजार में फार्म नहीं बेचे जा सकते। आपने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है और इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह कहां और कैसे बनेगा? तो अब आपको यह परेशानी नहीं होगी।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार पंजीकरण के लिए आपके नजदीकी केंद्रों की जानकारी हेतु एक वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट से देश के किसी भी इलाके के आधार रजिस्ट्रेशन केंद्र की जानकारी हासिल की जा सकती है।
यहां मिलेगी आधार कार्ड की पूरी जानकारी
देशभर के किसी जगह के आधार पंजीकरण केंद्र की जानकारी के लिए सबसे पहले http://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx वेबसाइट पत्ते पर जाएं। यहां एक पोर्टल खुलेगा। इसमें तीन कॉलम बने हुए हैं, इन्हें सिलेक्ट करना होगा।
पहले कालम में आपको अपना स्टेट सिलेक्ट करना है। दूसरे कालम में जिले या शहर का चयन करना है। तीसरे कालम में आपको अपना स्थानीय सर्किल चुनना होगा।