{"_id":"640f2d23978147717d0128e5","slug":"in-the-himachal-assembly-budget-session-this-time-barrage-of-questions-related-to-roads-and-bridges-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: बजट सत्र में इस बार सड़कों और पुलों से जुड़े सवालों की होगी बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: बजट सत्र में इस बार सड़कों और पुलों से जुड़े सवालों की होगी बौछार
Tue, 14 Mar 2023 10:30 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:30 AM IST
सार
विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सड़कों की खस्ता हालत, भवनों के निर्माण में देरी और पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रश्न लगाए हैं। अब तक विभाग के पास पौने दो सौ प्रश्न आ चुके हैं।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा बजट सत्र में इस बार सड़कों और पुलों से संबंधित प्रश्नों की बौछार होगी। विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सड़कों की खस्ता हालत, भवनों के निर्माण में देरी और पुलों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रश्न लगाए हैं। अब तक विभाग के पास पौने दो सौ प्रश्न आ चुके हैं। अधिकारियों की ओर से इसके जवाब तैयार किए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। ऐसे में प्रश्नों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। हिमाचल में सड़कों की हालत दयनीय है। सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं।
दर्जनों गांव अभी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। मंगलवार को विधानसभा में भरमौर के विधायक जनकराज ने प्रदेश में राज्यमार्ग पर स्थापित पुलों के निर्माण का जांच, सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर में इंडोर स्टेडियम, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना ने ओच्छघाट-नेरी-छैला सड़क क्षतिग्रस्त, नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, विनोद कुमार आदि विधायकों से सड़कों और पुलों की खस्ता हालत संबंधित प्रश्न लगाए हैं।