फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the freezing cold, the Jal Shakti Department employees got down into the drain and restored the drinking wa

Lahaul: पेयजल आपूर्ति बहाल करने खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे जलशक्ति विभाग कर्मी

Thu, 09 Jan 2025 05:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल की।

विज्ञापन
In the freezing cold, the Jal Shakti Department employees got down into the drain and restored the drinking wa
खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे जलशक्ति विभाग कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी वीडियो शेयर करते हुए कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवा भाव व प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन



मुकेश ने लिखा, 'लाहाैल-स्पीति की कड़कड़ाती ठंड में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अत्यंत विपरित परिस्थितियों का सामना करते हुए बर्फीले पानी में उतरकर, अपने जीवन की परवाह किए बिना, लाहाैल के हिंसा गांव की पेयजल आपूर्ति बहाल की। आप सभी की कर्मठता, साहस व समर्पण न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी भी है। आपकी इस अदम्य सेवा भावना ने प्रमाणित किया है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मानवता सर्वोपरि है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed