फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the construction of National Highway, cutting of mountains will be done

Himachal: एनएच निर्माण में 50 से 70 डिग्री एंगल के बीच होगी पहाड़ों की कटिंग,15 सितंबर तक बहाल होंगी सड़कें

Thu, 31 Aug 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

हिमाचल में 15 सितंबर तक सभी सड़कें बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बंद सड़कों को बहाल करने के लिए रिटेनिंग वाल के टेंडर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
In the construction of National Highway, cutting of mountains will be done
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे के निर्माण के दौरान अब 50 से 70 डिग्री एंगल पर पहाड़ों की कटिंग होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनएचएआई की टीम ने यह सुझाव दिया है। हिमाचल में 15 सितंबर तक सभी सड़कें बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बंद सड़कों को बहाल करने के लिए रिटेनिंग वाल के टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सड़क बहाली के दौरान कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन


ऐसी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंडोह कैच मोड को खोलने में अभी दो महीने का समय लगेगा। हिमाचल प्रदेश में सड़कों को बहाल करने का काम जोरों से चल रहा है। डोजर और जेसीबी से सड़कों पर गिरा मलवा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ गठबंधन बना है। यह गठबंधन कामयाब होगा।
विज्ञापन


हिमाचल में 234 सड़कें यातायात के लिए बाधित
हिमाचल प्रदेश में 234 सड़कें यातायात के लिए बाधित है। इसमें मंडी जोन की सबसे अधिक 103 सड़कें हैं। शिमला जोन की 51 सड़कें बंद होने से बागवानों को मंडियों तक सेब ले जाने में दिक्कतें पेश आ रही है। हमीरपुर जोन में 48 और कांगड़ा जोन की 28 सड़कें अभी भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 घंटे बाद खुला ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग
उधर, ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग 27 घंटे के बाद वीरवार शाम वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं एनएच बंद होने से मार्ग में फंसे सेब से लदे सैकड़ों वाहन मंडियों के लिए रवाना हो गए हैं। ठियोग-हाटकोटी एनएच 705 चलनैर में भारी भूस्खलन से बुधवार को अवरूद्ध हो गया था। 

आपदा के समय राजनीतिक हित साध रही भाजपा : प्रतिभा

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से लोगों के हुए भारी जानमाल के नुकसान पर पार्टी के राहत कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा है कि संगठन और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर तालमेल से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने सभी ब्लॉकों से नुकसान की रिपोर्ट ली है। भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह केवल बयानबाजी कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है। प्रभावित लोगों को कोई भी राहत भाजपा के नेताओं की ओर से नही दी जा रही है।

अगर भाजपा को प्रभावित लोगों की जरा भी पीड़ा होती तो वह केंद्र सरकार से विशेष मदद का आग्रह करती। भाजपा आपदा की इस विकट स्थिति में घड़याली आंसू बहा रही हैं। भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती। प्रतिभा सिंह ने भाजपा से फिर आग्रह किया है कि वह अपने सभी नेताओं और सांसदों को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed