{"_id":"5cec0cd9bdec220774414c36","slug":"in-principle-approval-for-the-expansion-of-kangra-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली सैद्धांतिक मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
Tue, 28 May 2019 11:43 AM IST
Krishan Singh
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने वर्षों से लटके कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने डीसी कांगड़ा को 10 दिन में दस्तावेज पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी फील्ड पर जाकर रिपोर्ट बना रहे हैं।
विज्ञापन
सर्वेक्षण भी जारी है। जमीन अधिग्रहण के बाद काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट के रनवे को 1370 से 1920 मीटर करने का प्रस्ताव है। बताया जा रहा है कि गगल बाजार की ओर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार होगा।
विज्ञापन
इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। वर्तमान में 80 सीटर विमान करीब 55 सवारियों को लेकर ही गगल एयरपोर्ट से उड़ान भरता है। इससे यात्रियों को ज्यादा किराया वहन करना पड़ता है। रनवे की लंबाई बढ़ने से किराये में कमी तो होगी ही बड़े विमान भी उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, गगल में वायुसेना का एयरबेस बनाने की योजना थी लेकिन प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया गया है। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।