{"_id":"61e5b0cc98cb4e7b7c76da14","slug":"in-nahan-sirmaur-case-and-jewllery-stolen-from-malkhana-of-court-campous-shimla-news-sml3969734194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर के मालखाने से नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत परिसर के मालखाने से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
नाहन। बहुमंजिला अदालत परिसर के मालखाने में सेंधमारी का मामला सामने आया है। यहां से अज्ञात चोर केस प्रॉपर्टी से जुड़े गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। जानकारी के अनुसार अदालत परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर मालखाना बनाया गया है। इसमें अदालतों में विचाराधीन मामलों से जुड़ी संपत्ति को रखा जाता है। सुनवाई के दौरान इंचार्ज द्वारा इसे अदालत में पेश किया जाता है।
बताया जा रहा है कि 3 से 4 मामलों की केस प्रॉपर्टी चोरी हुई है। इसमें सोने के गहनों व नकदी के अलावा अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया है। चूंकि पुलिंदे में रखी जाने वाली केस प्रॉपर्टी का मूल्यांकन नहीं हुआ है, लिहाजा चोरी हुई वस्तुओं की कीमत का आकलन नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक हालांकि मालखाने की जिम्मेदारी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पुलिस इंचार्ज की होती है। इसके बाद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदारों पर होती है। ये घटना रविवार की बताई गई है। चौकीदार ने ही मालखाने की एक खिड़की को टूटा पाया। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-454 के अलावा 380 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि केस प्रॉपर्टी चोरी हुई है। इसको लेकर जांच जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।