{"_id":"6800cffd6b115973b19794f6f93b1ed5","slug":"in-kullu-paragliding-rafting-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राफ्टिंग का मजा नहीं ले पाएंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राफ्टिंग का मजा नहीं ले पाएंगे सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के मौसम में हिमाचल की कुल्लू घाटी की वादियों में साहसिक खेलों पर रोक लगा दी गई है। 15 सितंबर तक रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर क्रॉसिंग और रॉक क्लाइमिंग आदि साहसिक गतिविधियां नहीं होंगी।
विज्ञापन
बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ धुंध छाई रहती है। साथ ही चट्टानें टूटने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने साहसिक खेलों पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि घाटी में होने वाले साहसिक खेलों पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में साहसिक गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जा सकता। उन्होंने घूमने के लिए कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे पर न जाएं।