फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Kangra CM Jairam laid the foundation stone of bhagwan Parshuram Bhavan, a grand shobha yatra took out in Nahan

Parshuram Jayanti: कांगड़ा में सीएम जयराम ने किया परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास, नाहन में निकाली भव्य शोभा यात्रा

Tue, 03 May 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/ नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/ नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 May 2022 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कांगड़ा बाईपास के समीप पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। वहीं, सिरमौर में परशुराम जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन
In Kangra CM Jairam laid the foundation stone of bhagwan Parshuram Bhavan, a grand shobha yatra took out in Nahan
परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास, नाहन में निकाली भव्य शोभा यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास के समीप पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कहा कि भगवान परशुराम ने कभी अन्याय सहन नहीं किया। उन्हें न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। भगवान शिव की उपासना करने के बाद वरदान के रूप में उन्हें फरसा मिला था। प्रदेश में माता रेणुकाजी का भी मेला होता है। उस मेले को मां और बेटे के मिलन के रूप में मनाया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया है। 

विज्ञापन


 जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की भी बधाई देते हुए कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी और महाभारत का युद्ध संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री ने इस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस भवन निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से इस भवन निर्माण के लिए उदारता से योगदान करने का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन


ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का भवन देश व प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, देहरा के विधायक होशियार सिंह, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, ओबीसी निगम के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, प्रवीन शर्मा, संजय चौधरी, मनोहर धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, राज्य बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में जल्द ही राजनीतिक दौरे शुरू करने का एलान किया। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में जयराम ने कहा कि कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। राजनीतिक लिहाज से इसका योगदान अहम है। आने वाले समय में वह फिर से इस जिले का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुराम जयंती पर नाहन में निकली भव्य शोभा यात्रा
उधर,  जिला सिरमौर में परशुराम जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के रघुनाथ मंदिर में रामायण के अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात हवन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से कच्चा टैंक बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक, हिंदू आश्रम, नयाबाजार, महलात की घाटी, गुन्नूघाट बाजार, पक्का तालाब, रानीताल से वापस रघुनाथ मंदिर पहुंची।  रघुनाथ मंदिर में इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed