फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Himachal people in the age group of 18 to 44 will not get the vaccine for a week

हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को सप्ताह तक नहीं लगेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 29 Jun 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 06:49 PM IST
सार

प्रदेश में 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से सभी वर्गों को वैक्सीन लगाने को लेकर वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है। इसी के तहत 18 से अधिक आयु के लोगों को भी राज्य में वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन
In Himachal people in the age group of 18 to 44 will not get the vaccine for a week
कोविड-19 वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार 30 जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को को कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इस सप्ताह अब केवल 45 से अधिक आयु वर्ग और विभिन्न श्रेणियों में रखे गए लोगों को ही वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी। सभी वर्गों में वैक्सीनेशन में संतुलन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। दूसरे युवाओं में वैक्सीन लगाने में होड़ मची है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रदेश में 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से सभी वर्गों को वैक्सीन लगाने को लेकर वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है। इसी के तहत 18 से अधिक आयु के लोगों को भी राज्य में वैक्सीन लगाई जा रही है। करीब 806 सेंटरों में वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 44 साल के लोगों में वैक्सीन लगाने को लेकर भारी उत्साह भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्य में 45 वर्ष से अधिक वाले और प्राथमिकता श्रेणी में रखे गए लोग वैक्सीन लगाने से पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को 18 से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाने के लिए अतिरिक्त दिन दिए थे। जिसमें लाखों की संख्या में इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। ऐसे में अब सरकार ने निर्णय लिया है कि इस सप्ताह अब 45 से अधिक आयु और प्राथमिकता श्रेणी वालों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि सभी श्रेणियों में वैक्सीनेशन को लेकर संतुलन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अगले सप्ताह दोबारा से समीक्षा कर आगामी योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed