Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Durgapur, students observed celestial bodies through telescopes.

Shimla News: दुर्गापुर में विद्यार्थियों ने दूरबीन से देखे आकाशीय पिंडों

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In Durgapur, students observed celestial bodies through telescopes.
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गापुर में स्थापित दूरबीन विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके माध्यम से विद्यार्थी आकाशीय पिंडों और खगोलीय गतिविधियों का अवलोकन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने बताया कि दूरबीन स्थापित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ खगोल विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ाना है। यह सुविधा विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर प्रदान कर रही है। दूरबीन से आकाशीय पिंडों का अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए बेहद रोचक अनुभव साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों 13 विद्यालयों के 259 विद्यार्थियों ने दुर्गापुर स्कूल पहुंचकर खगोलीय गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके अलावा अभिभावक और क्षेत्र के अन्य लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। यह पहल विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और रोचक बनाने में मददगार साबित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article