फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Improved facilities for the audience in the 3D theatre.

Shimla News: थ्रीडी थियेटर में दर्शकों के लिए बेहतर की गई सुविधा

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Improved facilities for the audience in the 3D theatre.
विभाग ने करवाई टूटी कुर्सियों की मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कुफरी हिमालयन नेचर पार्क के थ्रीडी थियेटर में दर्शकों के लिए सुविधाओं को बेहतर कर दिया है। थियेटर की सभी टूटी हुई कुर्सियों की मरम्मत कर दी है और व्यवस्था को सुधार दिया है।

यह कदम पहले थियेटर में टूटी कुर्सियों को लेकर उठे सवालों के बाद उठाया है। मरम्मत के बाद अब दर्शक आराम से थ्रीडी फिल्मों का आनंद ले सकेंगे। इसका उद्देश्य आगंतुकों को एक सुखद अनुभव प्रदान करना है। इस सुधार से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी थियेटर के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दरअसल बीते दिनों थ्री डी थियेटर में बैठने की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी और वन विभाग से ध्यान देने का आग्रह किया था। यह समस्या अमर उजाला के 16 जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाई थी। इसके बाद विभाग के मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरुमल ने प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। अब यह व्यवस्था सुधार दी है। थ्रीडी थियेटर कुफरी जू का एक प्रमुख आकर्षण है। यहां वन्यजीवों और प्रकृति से संबंधित फिल्में दिखाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article