फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   imachal Pradesh State Handicrafts & Handloom Corporation will use Herbal Colors

हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पादों में होगा हर्बल रंगों का इस्तेमाल

Fri, 07 Dec 2018 01:27 PM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
imachal Pradesh State Handicrafts & Handloom Corporation will use Herbal Colors

हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पादों में अब हर्बल रंगों का इस्तेमाल होगा। हिमाचल में हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में कांगड़ा जिले के बैजनाथ में 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द प्रशिक्षण कार्य प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा। पहले हिमाचल और फिर उत्तर भारत में हर्बल रंगों के इस्तेमाल को प्रभावी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


हर्बल रंगों का इस्तेमाल एलर्जी के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया जा रहा है। हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल का कहना है कि केमिकल युक्त रंगों की वजह से उत्पाद इस्तेमाल करने वाले लोगों को एलर्जी हो रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं की सेहत को देखते हुए हर्बल रंगों के प्रयोग की तैयारी कर ली है। इससे स्वास्थ्य सुरक्षा तो होगी ही, प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

विज्ञापन

इनसे बनेंगे हर्बल रंग

प्रदेश में हर्बल रंग बनाने के लिए मेहंदी, अखरोट के छिलके, प्याज का वेस्ट, चीड़ की हरी पत्तियां, अनार के छिलके, हल्दी आदी से प्राकृतिक हर्बल रंग तैयार होंगे। इनमें किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 

पहले चरण में इन वस्तुओं में प्रयोग होगा हर्बल रंग 
योजना के अनुसार शॉल, मफलर, स्टॉल सहित अन्य कपड़ों पर हर्बल रंग का प्रयोग किया जाएगा। योजना पहले प्रदेश में लागू होगी। इसके बाद इसे उत्तर भारतीय राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जहां पर कपड़ों का उत्पादन होता है, उन राज्यों में यहां से रंग सप्लाई किए जाएंगे। खादी बोर्ड की जरूरत को ध्यान में रखकर भी काम किया जाएगा।

इनको मिलेगा इसका लाभ
हर्बल रंग बनाने के लिए प्रदेश हैंडीक्राफ्ट-हैंडलूम की ओर महिलाओं को रंग बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग महिलाओं को समूहों में दी जाएगी। बाद में हर्बल रंग का उत्पादन कर प्रदेश की हजारों महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed