फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal tree felling in bilaspur many officers on vigilance radar

अवैध खैर कटान मामला: विजिलेंस के रडार पर अब कई आला अफसर

Mon, 02 Sep 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
illegal tree felling in bilaspur many officers on vigilance radar
सांकेतिक तस्वीर

श्री नयनादेवी वन रेंज में अवैध खैर कटान के मामले में वन विभाग के बीओ समेत तीन वन कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों पर विजिलेंस की नजर है। गिरफ्तार किए गए वन कर्मियों से पूछताछ में कई राज पता चले हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वन विभाग के तत्कालीन आला अधिकारी और राजनीतिक दलों के कुछ रसूखदारों के नाम भी सामने आए हैं। फरवरी 2018 में दर्ज मामले में करीब डेढ़ साल बाद विजिलेंस ने बीते शुक्रवार को तीन वन कर्मी गिरफ्तार किए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद से ही विभाग और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले में संलिप्त लोग अब अपनी खाल बचाने के लिए आकाओं के दर पर चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरवरी 2018 में अमर उजाला ने श्री नयनादेवी में खैर के 25 हजार पेड़ काटने के मामले का खुलासा किया था। जिसके बाद विजिलेंस ने इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की थी। करीब एक साल तक विजिलेंस ने श्री नयनादेवी के जंगलों का चप्पा-चप्पा छान मारा। रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया गया। इस दौरान कॉल डिटेल और हार्ड डिस्क का रिकॉर्ड भी जांच में मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप होने के कारण विजिलेंस को छानबीन के दौरान कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कई राज उगले हैं। कटान में कौन कौन संलिप्त है, विजिलेंस के पास इसकी भी जानकारी है।


ऐसे में अगले कुछ दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एसपी विजिलेंस डीके चौधरी ने बताया की पकड़े गए आरोपी रिमांड पर हैं। विजिलेंस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस मामले में जो भी संलिप्त है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed