फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal parking on yellow line in shimla.

येलो लाइन पर अवैध कब्जे, महीनों से खड़ी हैं गाड़ियां

Thu, 20 Aug 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Aug 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
illegal parking on yellow line in shimla.

राजधानी में सड़क किनारे लगी येलो लाइनों पर कुछ कई गाड़ी मालिकों ने महीनों से कब्जा कर रखा है। इन जगहों पर गाड़ियां निशुल्क खड़ी होती है। येलो लाइन को लगाने का मकसद लोगों को कुछ घंटे गाड़ी खड़ी करने की सुविधा देना है कि वह गाड़ी खड़ी करें और अपना काम करके लौट जाएं।

विज्ञापन


लेकिन ज्यादातर जगहों पर गाड़ी मालिकों ने येलो लाइन को अपनी मलकीयत ही समझ रखा है। यहां महीनों से गाड़ियां खड़ी कर रखी हैं। इस वजह से जरूरतमंद लोग पार्किंग सुविधाओं से वंचित है। मजबूरन उन्हें सड़क की दूसरी तरफ गाड़ियों को खड़ा करना पड़ रहा है। यहां पुलिस उनकी गाड़ी के चालान काट देती है या फिर क्रेन से उठा ले जाती है।
विज्ञापन


शहर में पर्याप्त पार्किंग स्थल न होने से इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब लोग गाड़ी खड़ी करें तो कहां? हालांकि पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अगर ऐसा कोई व्यक्ति जिसकी गाड़ी कई दिनों और महीनों से एक ही जगह पर खड़ी है तो इस तरह के मामले उनके ध्यान में लाए जाए वह उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके येलो लाइन से ऐसी गाड़ियां टस से मस नहीं हो रही है। आलम यह है कि येलो लाइन के भीतर खड़ी इन गाड़ियों के शीशों पर धूल की मोटी-मोटी परतें जम चुकी हैं। ऐसे में शिमला शहर काम के लिए आने वाले लोगों को गाड़ियां खड़ी करने को जगह नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed