फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal parking in Ghanahatti is troubling people.

Shimla News: घणाहट्टी में अवैध पार्किंग से लोग हो रहे परेशान

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking in Ghanahatti is troubling people.
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी क्षेत्र में लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इस कारण यहां पर रोजाना जाम लग रहा है। स्थानीय निवासी संजू चौधरी, विकास और गीताराम ने बताया कि लोग यहां पर सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। इस कारण सुबह और शाम दोनों समय पीक ऑवर में जाम लग रहा है। लोगों को ऑफिस जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार जाम में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी फंस जाते हैं। लोगों ने मांग की कि सरकार और प्रशासन क्षेत्र में पार्किंग बनवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article