फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal commissions recovery from apple growers in in Delhi

दिल्ली में नहीं रुक रहा बागवानों से अवैध कमीशन वसूली का धंधा

Tue, 16 Jul 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal commissions recovery from apple growers in  in Delhi

हिमाचल के लाखों सेब बागवानों से दिल्ली मंडी में छह फीसदी कमीशन वसूली का धंधा चल रहा है। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब मंडी समिति एक्ट के अनुसार कमीशन की राशि सेब खरीदारों से वसूलती है, लेकिन दिल्ली में यह कमीशन लदानियों और बागवानों से ली जा रही है।

विज्ञापन


अभी तक सेब बागवानों को इस अवैध कमीशन से करोड़ों की मार पड़ चुकी है। पिछले 15 साल से सेब बागवानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। बागवानों को विरोध के बावजूद जबरन यह राशि दिल्ली के आढ़तियों को चुकानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली आजादपुर मंडी की देखादेखी देश की अन्य बड़ी मंडियों के आढ़तियों ने भी छह फीसदी कमीशन राशि बागवानों से वसूलने की प्रथा शुरू कर दी है। बागवान लंबे समय से प्रदेश सरकारों से कमीशन की अवैध वसूली का मामला उठाते रहे, लेकिन आज तक कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब सीजन के दौरान छह फीसदी कमीशन का मसला उठाया जाता रहा है, लेकिन सीजन खत्म होते ही मामला ठंडा पड़ जाता है। पिछले कई साल से यही कुछ होता रहा है। 

क्या कहते हैं बागवानों के प्रतिनिधि

हिमाचल प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि देश की सबसे बड़े आजादपुर सब्जी मंडी में सेब उत्पादकों से छह फीसदी कमीशन सेब बेचने की एवज में गलत तरीके से लिया जा रहा है।

मंडी समिति एक्ट के तहत यह छह फीसदी कमीशन सिर्फ फल खरीदार से वसूला जा सकता है। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब मंडी समिति के तहत आने वाले आढ़ती सिर्फ लदानी से छह फीसदी कमीशन लेते हैं।

बागवानों से फलों की बिक्री पर कोई कमीशन नहीं लिया जाता। सरकार दिल्ली मंडी में व्यवस्था में सुधार करती है तो देश की अन्य मंडियों में सुधार आ जाएगा और बागवानों का आर्थिक शोषण रोका जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed