फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IIT Mandi: Young entrepreneurs will suggest ways to solve education, road, health, agriculture problems

IIT Mandi: शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि समस्याओं के निदान के उपाय सुझाएंगे युवा उद्यमी

Tue, 26 Jul 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 05:00 AM IST
सार

आईआईटी मंडी टेक्नालॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर कैटलिस्ट छठे हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक (एचएसटी) का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक करेगा। प्रतियोगिता में स्टार्टअप, इनोवेटर्स और इच्छुक उद्यमी भाग ले सकते हैं और इनाम प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IIT Mandi: Young entrepreneurs will suggest ways to solve education, road, health, agriculture problems
आईआईटी मंडी - फोटो : IIT Mandi

विस्तार

हिमाचल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण आदि समस्याओं के निदान के उपाय युवा उद्यमी अपने स्टार्टअप (उद्योग) के आइडिया के माध्यम से सुझाएंगे। यदि युवा अपने तर्कसंगत विचारों से आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों को प्रभावित करने में कामयाब रहे तो पहले तीन उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए दो-दो लाख रुपये नकद इनाम मिलेगा। विचारों में हकीकत के रंग भरने के लिए 50 लाख रुपये तक फंडिंग का प्रावधान भी होगा। यह राशि पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को इन्क्यूबेशन सपोर्ट और प्रोटोटाइप तैयार करने और फिर प्रोडक्ट के विकास के लिए मिलेगी।

विज्ञापन


यह संभव होगा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के छठे हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक ग्रैंड चैलेंज (एचएसटी) से। यह 26 से 28 अगस्त तक आईआईटी मंडी में होगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रतियोगिता में स्टार्टअप, इनोवेटर्स और इच्छुक उद्यमी भाग ले सकते हैं। इसमें पहला थीम द न्यू एज एलायंस में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन होगा। स्मार्ट इंटेलिजेंस को लेकर नए आइडिया मंगवाए जाएंगे। दूसरा थीम हिमाचल की समस्याओं के निदान और विकास को लेकर होगा।  तीसरा थीम पर्यावरण और सस्टेनेबलिटी है। इसमें हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं से संबंधित होगा।
विज्ञापन


हिमाचल से जुड़े यह आइडिया मांगे
पहाड़ी सड़क सुरक्षा, आपदा नियंत्रण और प्रबंधन। हिमालयी कृषि के लिए मांग और आपूर्ति पक्ष की चुनौतियां। वोकल फॉर लोकल- स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने के प्रयास के लिए, गांवों का विकास, मरीज के लिए सुविधाजनक अस्पताल प्रबंधन सूचना तंत्र का विकास, मरीज के स्वास्थ्य और प्रिस्क्रिप्शन के रिकॉर्ड रखने के लिए डिजिटाजेशन और डाटा आधारित विश्लेषण। अधिक ऊंचाई पर ट्रैकिंग के लोकप्रिय मार्गों का ट्रैक रखना। ट्रैकर्स के लिए एसओएस सिस्टम ताकि इंटरनेट नेटवर्क जहां नहीं हो, वहां से मदद के लिए कॉल कर सकें। हिमालय क्षेत्र में उपयोगी ड्रोन की प्रौद्योगिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मंडी टेक्नालॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर कैटलिस्ट छठे हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक (एचएसटी) का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक करेगा। प्रतियोगिता में स्टार्टअप, इनोवेटर्स और इच्छुक उद्यमी भाग ले सकते हैं और इनाम प्राप्त कर सकते हैं।  लक्ष्मीधर बेहरा निदेशक, आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed