फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIT Mandi will meet the demand of skilled personnel in electrical transportation

IIT Mandi: इलेक्ट्रिकल परिवहन में कुशल कर्मियों की मांग पूरी करेगा आईआईटी मंडी, जानें पूरा मामला

Thu, 28 Jul 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jul 2022 07:47 PM IST
सार

आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (एसई) मिलकर करेंगे। आईआईटी मंडी का नया कोर्स हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। 

विज्ञापन
IIT Mandi will meet the demand of skilled personnel in electrical transportation
आईआईटी मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पर्यावरण को स्वच्छ और स्थिर रखने के लिए इलेक्ट्रिकल परिवहन में कुशल कर्मियों की बहुत जरूरत है। अब इस मांग को आईआईटी मंडी पूरा करेगा। इसके लिए संस्थान इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन में मास्टर प्रोग्राम शुरू करेगा। प्रोग्राम की अवधि दो वर्ष रहेगी। कोर्स का पहला बैच अगस्त 2022 से शुरू होगा। इसका संचालन आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (एसई) मिलकर करेंगे। आईआईटी मंडी का नया कोर्स हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक परिवहन उद्योग का कांसेप्ट और व्यावहारिक ज्ञान दोनों प्रदान करना है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अध्यक्ष डॉ. समर और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नरसा रेड्डी तुम्मुरु ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन में एमटेक इलेक्ट्रिक परिवहन उद्योग में कुशल कर्मियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रोग्राम को डिजाइन किया गया है। इसका लाभ नए और मौजूदा दोनों उद्यमियों को मिलेगा।

विज्ञापन


आईटीआई मंडी करवाएगा निशुल्क कोर्स, 20 अगस्त तक आवेदन
वहीं, राजकीय आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए निशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स करने का मौका है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से कोर्स करवाए जाएंगे। इसके लिए युवाओं से आवेदन 20 अगस्त तक मांगे गए हैं। आईटीआई में चलाए जा रहे इन कोर्सों में कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रीशियन 636 घंटे, आईसीटी तकनीशियन लेवल 300 घंटे, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिीशियन लेवल 500 घंटे, मल्टी कुसन कुक 500 घंटे, रूम अटेंडेंट 300 घंटे, ऑटो सर्विंग तकनीशियन 430 घंटे, फील्ड तकनीशियन एयर कंडीशनर 300 घंटे, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर 400 घंटे, सेल्फ एंप्लोयड टेलर 300 घंटे, स्विंग मशीन ऑपरेटर 300 घंटे तथा सीएनसी सेटर कम ऑपरेटर 600 घंटे के अल्प अवधि के कोर्स शामिल है। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने कहा कि इन व्यवसायों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त तक संस्थान में आकर पंजीकरण फार्म भर सकते हैं। इन कोर्सों के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को किताबें और टूल किट बैग संस्थान की ओर से एचपीकेवीएन शिमला के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें दसवीं पास योग्यता रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed