{"_id":"62c58585cdda7615994a5bcd","slug":"ignou-will-start-16-new-courses-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: इग्नू इस सत्र से शुरू करेगा 16 नए कोर्स, वैदिक अध्ययन की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU: इग्नू इस सत्र से शुरू करेगा 16 नए कोर्स, वैदिक अध्ययन की होगी पढ़ाई
Wed, 06 Jul 2022 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:22 PM IST
सार
इग्नू जुलाई सत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में निशुल्क शिक्षा की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
IGNOU
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नए सत्र से 16 नए स्नातकोत्तर, स्नातक डिग्री सहित सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा। इग्नू के इन नए पाठ्यक्रमों में वैदिक अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री भी शुरू की जाएगी। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन नए कोर्स में प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
वैदिक अध्ययन मास्टर डिग्री के अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, कार्यक्रम में परिधान बिक्री, स्मार्ट सिटी विकास और प्रबंधन, जेंडर साइंस, जेंडर इन लॉ, वैदिक गणित जैसे छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा पीजी स्तर के कार्यक्रमों में हिंदी व्यवसायिक लेखन और वैदिक अध्ययन कोर्स, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स में अमेरिकी साहित्य, ब्रिटिश साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, औद्योगिक विकास, अंग्रेजी में नया साहित्य, उपन्यास, वास्तुशास्त्र, भारत से लेखन, और हाशिये से लेखन आदि कार्यक्रम शामिल है। ये सभी कार्यक्रम इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र शिमला से संचालित किए जाएंगे। इन कोर्स में प्रवेश के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा
इग्नू जुलाई सत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में निशुल्क शिक्षा की सुविधा दे रहा है। प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन