फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC will increase food rate soon

बाप रे! अब 110 में मिलेगा 10 रुपए का खाना?

Sun, 06 Jul 2014 09:12 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
IGMC will increase food rate soon

आईजीएमसी में मरीजों के खाने की थाली में सौ फीसदी दाम बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है। मौजूदा समय में मरीज को दस रूपये में खाने की थाली मिल रही है। अब इसे बढ़ाकर 110 करने की तैयारी है।

विज्ञापन


यह रेट जनरल वार्ड में रहने वाले मरीजों के लिए है। स्पेशल वार्ड के मरीजों को इस थाली के 140 रुपये चुकाने होंगे। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नए रेट प्रबंधन लागू कर देगा।
विज्ञापन

सरकार के फैसले के बाद टिप्पणी : डा. रमेश

IGMC will increase food rate soon

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया था। निर्देशानुसार प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। सरकार के फैसले के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी दे सकते हैं।

वहीं, मंहगी दवा और इलाज से पहले ही मरीजों की कमर टूटी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी परवाह किए बगैर मरीजों को महंगाई के पूरे पहाड़ के नीचे दबाने की तैयारी कर ली है। साफ है कि यदि खाने की दरें बढ़ती हैं तो मरीज को भी अस्पताल में इलाज करवाने से पहले सौ बार सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed