फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   igmc the operation theater complex opened canteen

लापरवाही: आईजीएमसी के ऑपरेशन थियेटर परिसर में खोल दी कैंटीन

Sun, 26 Apr 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Apr 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
igmc the operation theater complex opened canteen

आईजीएमसी अस्पताल को कारोबार का अड्डा बनाया जा रहा है। आलम यह है कि नियमों को ताक पर रखकर ऑपरेशन थियेटर परिसर में ही खाने पीने की कैंटीन खोल दी है।

विज्ञापन


इससे जहां मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है वहीं मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के तय नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

हैरानी इस बात की है कि कैंटीन खुलने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को भी है लेकिन बावजूद इसके आज तक इसे बंद करवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में यहां डाक्टरों को तो सहूलियत मिल रही है लेकिन रोज यहां ऑपरेशन करवाने के लिए आने वाले मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


मामला आईजीएमसी के बी ब्लॉक का है। यहां पर सर्जरी के चार ऑपरेशन थियेटर हैं। इसमें हर रोज गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं लेकिन नियमों को ताक पर रखकर इसी ओटी परिसर में खाने पीने की कैंटीन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन में पक रहे परांठे

igmc the operation theater complex opened canteen

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कैंटीन में डाक्टरों के लिए सिर्फ चाय बनती है। लेकिन मौके पर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां पर चाय के साथ परांठे और यहां तक खाना भी परोसा जाता है। बाकायदा इसके लिए गैस सिलेंडर भी रखा है। सिलेंडर होने से यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

रिकवरी रूम के साथ है कैंटीन
बी ब्लॉक की इस ओटी में यह कैंटीन रिकवरी रूम के एकदम साथ है। रिकवरी रूम में मरीजों को ऑपरेशन के बाद रिकवरी के लिए रखा जाता है ताकि मरीज की हालत सुधर जाए। इस दौरान मरीज को संक्रमण से बचाने की एहतियात की जरूरत है। लेकिन यहां कैंटीन खोलकर मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है।


यह कैंटीन लंबे समय से चल रही है लेकिन अस्पताल प्रशासन ने आज तक इसे बंद करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑपरेशन थियेटर में मरीजों को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए सख्त हिदायतें दे रखी हैं।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक के नियमों डा. रमेश के मुताबिक ओटी परिसर में कैंटीन नहीं चलाई जा सकती है। इस संबंध में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed