{"_id":"604e4f9a8ebc3edb5372fd2a","slug":"igmc-s-new-opd-block-may-start-in-june-shimla-news-sml3641857156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में शुरू हो सकता है आईजीएमसी का न्यू ओपीडी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में शुरू हो सकता है आईजीएमसी का न्यू ओपीडी ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आईजीएमसी अस्पताल का न्यू ओपीडी ब्लॉक जून माह में शुरू हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि ओपीडी शुरू होने के कारण पुराने भवन में उमड़ने वाली मरीजों की भीड़ काफी हद तक कम हो जाएगी। तेरह मंजिल के इस न्यू ओपीडी ब्लॉक को 103 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। जबकि इसके साथ ट्रॉमा सेंटर को भी 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस ट्रॉमा सेंटर को भी इसी साल शुरू किया जाएगा।
आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य पूर्व सरकार के समय शुरू किया गया था। दावा किया गया था कि दो साल के भीतर ओपीडी ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन मौजूदा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में भी इस ओपीडी ब्लॉक को शुरू नहीं किया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों से कम जगह होने पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अगर नए ओपीडी ब्लॉक में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, नेत्ररोग, ईएनटी की ओपीडी एक छत के नीचे शुरू हो जाती है तो मरीजों की भीड़ कम होगी और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाएगा। वहीं सामाजिक दूरी की अनुपालना भी हो सकेगी।
उधर, आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि जून माह तक न्यू ओपीडी ब्लॉक को शुरू कर दिया जाएगा।