फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   igmc radiology department head died of with swine flu

अपने ही डॉक्टर को नहीं बचा पाया अस्पताल, स्वाइन फ्लू से मौत

Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
igmc radiology department head died of with swine flu
रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरजी सूद - फोटो : File Photo

हिमाचल के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरजी सूद की ही स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। वे पिछले 11 दिनों से आईजीएमसी में भर्ती थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे सोलन के बड़ोग के पास बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। कांगड़ा के निवासी रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरजी सूद का पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं टूट रहा था।
विज्ञापन


11 दिन पहले मेडिकल टेस्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उसी दिन से वे आईजीएमसी में भर्ती थे। डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए थे, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक इनकी हालत काफी गंभीर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू से इस साल की छठी मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल स्वाइन फ्लू से छठी मौत हुई है। स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार 29 जून तक दो कांगड़ा, एक शिमला और एक सिरमौर निवासी की मौत हुई है। इस अवधि तक कुल 233 लोगों के स्वाइन फ्लू के टेस्ट किए गए।


इनमें 28 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। शनिवार को आईजीएमसी के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से पीडि़त पंजाब के एक सैलानी की भी हिमाचल में मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed