फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   igmc problem in lift patients disturbed

आईजीएमसी में अव्यवस्था मरीजों पर पड़ रही भारी!

Sun, 24 Aug 2014 09:48 AM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
igmc problem in lift  patients disturbed

राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज और तीमारदार मुश्किल में हैं। यहां दो दिन से लिफ्ट खराब है।

विज्ञापन


टेस्ट कराने के लिए गंभीर मरीजों को पीठ पर उठाकर लाया और ले जाया जा रहा है। जो मरीज स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर हैं, उनके तीमारदारों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंडी से अपने पिता किशोर (78) के दिल का इलाज कराने आईं कौशल्या देवी ने बताया कि लिफ्ट बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय राकेश को भी पिता के टेस्ट के लिए एक से दूसरी मंजिल तक उठाकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सुमित शर्मा का कहना है कि लिफ्ट बंद होने से दिल के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अस्पताल में डायलिसिस का वाटर प्यूरिफायर खराब होने से किडनी के मरीजों का डायलिसिस नहीं हो पा रहा है। डायलिसिस कराने पहुंचे योगेश्वर कंवर (चेतन) ने बताया कि डेढ़ हफ्ते से डायलिसिस नहीं हो पा रहा।


पहले वे डायलिसिस कराने कुमारहट्टी गए और अब सोलन जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी को राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल कहते हैं पर सुविधाएं न के बराबर हैं।

डिप्टी एमएस डा. राहुल राव ने बताया कि लिफ्ट को मरम्मत की वजह से बंद किया गया है। डायलिसिस का वाटर प्यूरिफायर खराब है, जिसके लिए मेकेनिक को बुलाया गया है। इसे जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed