{"_id":"65cf63299ee79e9b3e02142b","slug":"igmc-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-306608-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वार्ड बॉय और सफाई कर्मी हड़ताल पर, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वार्ड बॉय और सफाई कर्मी हड़ताल पर, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से किया मना
विज्ञापन
आईजीएमसी में व्यवस्था ठप होने के बाद आनन-फानन में प्रबंधन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद शुरू करवाए ऑपरेशन थियेटर
प्रबंधन का दावा शाम तक 42 ऑपरेशन किए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शुक्रवार को वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इन कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण ऑपरेशन देरी से हो पाए। डॉक्टरों ने कहा कि इन कर्मियों के न होने के कारण परेशानी होगी। वहीं मरीजों को भी संक्रमण होगा। अस्पताल प्रबंधन को जब यह सूचना मिली तो इसके बाद दफ्तरों और विभागों से अन्य कर्मचारियों की यहां पर ड्यूटी लगाई गई। डेढ़ घंटे की देरी के बाद अस्पताल में सफाई कर्मी और वार्ड बॉय की वैकल्पिक व्यवस्था की गई तब जाकर रूटीन के ऑपरेशन शुरू किए गए।
आईजीएमसी में रोजाना हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। शुक्रवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन से जुड़े सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी, पाकशाला कर्मी और वार्ड बाॅय हड़ताल पर चले गए। इस वजह में अस्पताल में व्यवस्था चरमरा गई। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सबसे अधिक समस्या पेश आई। चूंकि मरीज ऑपरेशन थियेटर पहुंच गए थे, लेकिन वार्ड बॉय और सफाई कर्मियों के न होने के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू करने से मना कर दिया। लिहाजा वार्डों से पैदल चलकर आए मरीज ऑपरेशन थियेटर के बाहर लगे बेंचों पर बैठकर कर्मियों के आने का इंतजार करते नजर आए। सिरमौर के सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां की आंखों का ऑपरेशन होना है। लेकिन एक घंटे बाद भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं मशोबरा की जानकी ने बताया कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं, ऐसे में अब मरीज दिक्कते झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि घंटों बीतने के बाद प्रबंधन व्यवस्था नहीं कर पाया है। बता दें कि ऑपरेशन थियेटर के बाहर नौ बजे तक अधिकांश मरीज पहुंच जाते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें दिक्कतें पेश आईं।
मरीजों के किए गए ऑपरेशन
अस्पताल में 43 मरीजों के ऑपरेशन रखे गए थे। इनमें 42 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं, जबकि एक महिला मरीज का हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण ऑपरेशन नहीं किया गया है। अस्पताल में किसी भी मरीज को परेशानी पेश नहीं आने दी है।
विज्ञापन
- डॉ. राहुल राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
इनसेट
आंखों के किए सर्वाधिक 24 ऑपरेशन
आईजीएमसी के जनरल सर्जरी विभाग में सर्वाधिक 16 ऑपरेशन रखे गए थे। इनमें 15 किए गए। प्लास्टिक सर्जरी के 2, आर्थों का एक और नेत्र रोग विभाग के 24 ऑपरेशन किए गए हैं।