{"_id":"65ad1ca9f905548171014554","slug":"igmc-news-health-shimla-news-c-19-sml1001-293516-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैंसर अस्पताल में आज भी होगी कीमोथैरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैंसर अस्पताल में आज भी होगी कीमोथैरेपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों को जारी किए आदेश, रोजाना 25 मरीजों होती है कीमोथैरेपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में कैंसर रोगियाें को कीमोथैरेपी करवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को भी रूटीन में कैंसर अस्पताल आए मरीजों की कीमोथैरेपी की जाएगी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों को परेशानी पेश न आए इसलिए यह निर्णय लिया है।
आईजीएमसी में रोजाना हर प्रकार के कैंसर रोगियों की कीमोथैरेपी की जाती है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेशभर में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रबंधन को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने कर्मियों को रूटीन के दिनों की तरह ही कीमोथैरेपी करने के निर्देश रविवार दोपहर बाद जारी कर दिए। बता दें कि कैंसर के मरीज 21 दिनों बाद कीमोथैरेपी करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में छुट्टी की घोषणा के बाद उन्हें परेशानी हो सकती थी। कैंसर अस्पताल में रोजाना औसतन 25 मरीजों की कीमोथैरेपी की जाती है। एक मरीज की कीमोथैरेपी करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगता है। लिहाजा प्रबंधन के इस निर्णय से मरीजों को राहत मिली है।