फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC Eye oped distrub on tuesday

आईजीएमसी में नेत्र रोग ओपीडी रही बंद, आज खुलेगी

Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
IGMC Eye oped distrub on tuesday
IGMC Eye oped distrub on tuesday
ग्यारह चिकित्सकों के संक्रमित निकले के बाद अस्पताल प्रबंधन ने करवाया सैनिटाइज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के नेत्र रोग विभाग में मंगलवार को कामकाज नहीं हुआ। ओपीडी में मरीजों का चेकअप भी नहीं किया गया।
नेत्र रोग विभाग में ड्यूटी देने वाले कई डॉक्टर और अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नेत्र रोग ओपीडी को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही विभाग ने कुछ दिनों के लिए रूटीन के ऑपरेशन भी रोक दिए हैं। इस दौरान सिर्फ आपात स्थिति में आए मरीज के ही ऑपरेशन होंगे। बुधवार से हालांकि ओपीडी सामान्य रूप से चलेगी।
विज्ञापन

आईजीएमसी में लगातार कर्मचारियों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा के नेत्ररोग विभाग में फैकल्टी के चार, पीजी के पांच और दो मेडिकल ऑफिसर पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा दो कर्मी भी संक्रमित निकले हैं। इसके चलते मंगलवार को ओपीडी नहीं चली। अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी को सील करके पूरी जगह को सैनिटाइज करवा दिया है। यह जानकारी आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 51 मरीज दाखिल
आईजीएमसी में कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है। मंगलवार शाम 5 बजे तक अस्पताल में 51 मरीज दाखिल हो चुके थे। अस्पताल में रोजाना 5 से 7 मरीज गंभीर स्थिति में उपचार करवाने आ रहे हैं।
गले की दर्द हल्के में लेना पड़ा भारी
शहर से सटे बल्देयां क्षेत्र की एक युवती भी पॉजिटिव निकली है। युवती को गले में दर्द था लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशोबरा लाए तो टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद युवती की हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
आइसोलेशन वार्ड के कई कर्मचारी संक्रमित
आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी देने वाले डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने से दिक्कत पैदा हो गई है। इस वार्ड के 40 कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके चलते अब कर्मचारियों की कमी भी हो गई है। इससे अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड चलाना मुश्किल हो गया है। कमला नेहरू अस्पताल में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है अस्पताल में मौजूदा समय में 7 संक्रमित महिलाएं दाखिल हैं।

अस्पताल में सामाजिक दूरी के नियमों पर अमल नहीं
आईजीएमसी की मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो और ईएनटी समेत विभिन्न विभागों की ओपीडी में मंगलवार को 1728 मरीजों ने उपचार करवाया। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक यहां सामाजिक दूरी के नियमों पर अमल नहीं किया गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इसके अलावा एसआर लैब के बाहर भी यही स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed