{"_id":"586a6c8d4f1c1b0f781586a8","slug":"igmc-and-knh-shimla-132-doctors-went-on-winter-vacations","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी को रहें तैयार, छुट्टी पर गए IGMC-KNH के 132 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी को रहें तैयार, छुट्टी पर गए IGMC-KNH के 132 डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के दो बड़े अस्पताल आईजीएमसी और केएनएच में डॉक्टरों के विंटर वेकेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। छुट्टियां दो सेशन में 19 मार्च तक चलेंगी। इसमें फैकलटी का पहला वेकेशन दो जनवरी से लेकर आठ फरवरी तक है। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 132 डॉक्टर छुट्टियों पर चले गए हैं। जबकि, दूसरा वेकेशन दस फरवरी से लेकर 19 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
जबकि सीनियर रेजिडेंट और अन्य स्टाफ का पहला बैच दो जनवरी से 31 जनवरी और दो फरवरी से तीन मार्च तक छुट्टियों पर रहेगा। ऐसे में सहायक प्रोफेसर एवं प्रोफेसर डॉक्टरों से इलाज करवाने आने वाले मरीजों चिकित्सक न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को दोनों अस्पतालों में सप्ताह के पहले दिन भारी रश देखने को मिला।
विज्ञापन
ऐसे कई विभाग थे जहां पर मरीजों को उपचार करने वाले डॉक्टर उन्हें मौके पर उपलब्ध नही मिल पाए। ऐसे में अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी का मोर्चा संभाले रखा। लेकिन उपचार करवाने आई मरीजों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इन विभागों के डॉक्टर है छुट्टी पर
- सीटीवीएस विभाग
डॉ. रजनीश पठानिया, डॉ. अजय चौहान, डॉ. कविता, डॉ. बीआर ठाकुर
- स्किन विभाग
डॉ. जीके वर्मा, डॉ. अजीत नेगी
- ईएनटी विभाग
डॉ. एनके मोहिंद्रु, डॉ. डीआर शर्मा, डॉ. जेएस ठाकुर, डॉ. भूषण लाल
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग
डॉ. ब्रिज शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा
- कॉर्डियोलॉजी विभाग
डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. अरविंद कंदोरिया, डॉ. नीरज गंजू, डॉ. रितेश कुमार
मेडिसन विभाग
डॉ. दलीप गुप्ता, डॉ. बीएस वर्मा, डॉ. जतिंद्र मोक्टा, डॉ. संजय महाजन, डॉ. लक्ष्मी नंद, डॉ. विनय डोगरा
नेफ्रोलोजी विभाग
डॉ. अजय जरयाल, डॉ. रणविजय
न्यूरो सर्जरी विभाग
डॉ. आरसी ठाकुर, डॉ. राजीव गर्ग
न्यूरोलॉजी विभाग
- डॉ. सुधीर शर्मा
- ऑपथेमोलॉजी विभाग
डॉ. एमएल पांडे, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. प्रवीण पंवर, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. प्रमोद गुलेरिया
ओबीजी विभाग
डॉ. संतोष मिन्हास, डॉ. अनीता पॉल, डॉ. सुमन ठाकुर, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. निशी सूद, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. तनुप्रिया, डॉ. आलोक, डॉ. केशव
आर्थो विभाग
डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. डीआर चंदेल, डॉ. राजेश सूद, डॉ. आशीष शर्मा
बाल रोग विभाग
डॉ. अश्वनी कुमार सूद, डॉ. एसएल कौशिक, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. मंगला सूद, डॉ. पंचम कुमार, डॉ. चंपा पंवर, डॉ. विनोद भारद्वाज
- सर्र्जरी विभाग
डॉ. केएस जसवाल, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. आरएस जोबटा, डॉ. भावेश देव करण, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. वेद शर्मा, डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. सौरभ, डॉ. राहुल मृगपुरी
पल्मोनरी विभाग
डॉ. मलाय सरकार, डॉ. आरएस नेगी
यूरोलॉजी विभाग
डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. कैलाश चंद