{"_id":"62cefecdac956e1cbf141a9a","slug":"ig-jp-singh-questioned-for-two-hours-in-police-constable-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Constable Paper Leak Case: पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में आईजी जेपी सिंह से दो घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Constable Paper Leak Case: पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में आईजी जेपी सिंह से दो घंटे पूछताछ
Thu, 14 Jul 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:26 AM IST
सार
प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुधवार को भर्ती कमेटी के प्रमुख आईजी जेपी सिंह और एक अन्य पुलिस अधिकारी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुधवार को भर्ती कमेटी के प्रमुख आईजी जेपी सिंह और एक अन्य पुलिस अधिकारी से पूछताछ की है। इन दोनों अधिकारियों को विशेष जांच टीम ने मंडी बुलाया था। यहां इनसे करीब दो घंटे तक लंबी पूछताछ की गई। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी को आशंका है कि कहीं न कहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों की भी लापरवाही रही होगी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को भी इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले एसआईटी ने पुलिस अधिकारियों को प्रश्नावली भेजी थी, अब इनसे विशेष जांच टीम पूछताछ करने में जुटी है। इसकी तहकीकात के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बोर्ड का भी गठन किया है। इस बोर्ड में आईजी (सीटीएस) डीआईजी (पीटीसी) और उप नियंत्रक (वित्त और लेखा) को शामिल किया है। अगर परीक्षा संचालन में अधिकारियों की लापरवाही पाई जाती है तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस मामले में तीन एफ आईआर दर्ज हैं। इनमें एक कांगड़ा के गगल थाने में, एक सीआईडी भराड़ी थाना, शिमला और एक सोलन थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
मामले में 116 अभ्यर्थियों समेत 171 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक 116 अभ्यर्थियों समेत 171 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दूसरी बार हुई परीक्षा में आरोपी अभ्यर्थियों को बैठने नहीं दिया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही के एंगल की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन